बोकारो, अगस्त 3 -- बोकारो, प्रतिनिधि। नगर के सेक्टर 8 काली बड़ी सभागार में संयुक्त किसान मोर्चा व मजदूर यूनियन की संयुक्त बैठक मजदुर नेता डीसी गोहाई की अध्यक्षता में हुई। संचालन किसान नेता ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन झारखंड राज्य सचिव कुमुद महतो ने किया। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि अमेरिका -भारत मुक्त व्यापार समझौता, एमएसपी की कानूनी गारंटी व चार लेवर कोड वापस लेने को लेकर 10 अगस्त को जेल भरो आंदोलन को सफल बनाया जाएगा। सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया कि 10 अगस्त को गरगा पुल जाम करेंगे व वही से गिरफ्तारी देंगे। इस आन्दोलन में काफी संख्या में किसान मजदूर भाग लेंगे। यह भी पढ़ें- संयुक्त किसान मोर्चा के पदाधिकारियों ने बनाई रणनीति जबकि 15 नवंबर को मजदूर मैदान में किसान महापंचात का आयोजन किया जाएगा। मौके पर अखिल भारतीय किसान के झारखंड उप...