बगहा, सितम्बर 22 -- नरकटियागंज। चंपारण में वर्ष 2000 से 2007 के बीच अपहरण डकैती और हत्या जैसे संगीन मामलों में कुख्यात रहे चंपारण के दस्यु सरगना प्रमोद चौधरी समेत दर्जन भर दस्युओं के शगिर्द रहे सुरेन्द्र ठाकुर को शिकारपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सुरेन्द्र ठाकुर साधु का वेष बदल कर नरकटियागंज और आस पास के क्षेत्रो में रह रहा था। थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने मंगलवार को बताया कि शिकारपुर थाना के लंगड़ा निवासी और बलथर थाना समेत कई थानो में अपहरण, लूट और डकैती जैसे मामले में वांछित सुरेन्द्र ठाकुर वारंट व कुर्की का भी आदेश निर्गत है। मंगलवार को चमुआ चौक पर एसआई राजेश कुमार के नेतृत्व में छापेमारी कर उसे गिरफ्तार किया गया है। पुलिस टीम पहुंची तो डकैती कांड का मुख्य अभियुक्त पदाधिकारियों को बरगलाने लगा। सख्ती के बाद उसने स्वीकार कर लिया कि...