दस्त व निमोनिया से पीड़ित किसान की मौत, हंगामा
कन्नौज, जून 12 -- तिर्वा। कोतवाली क्षेत्र के बांगर गांव में दस्त और निमोनिया से पीड़ित एक 40 वर्षीय किसान गुरुशरण की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वह पिछले आठ दिनों से बीमार थे और गांव के ही एक स्थानीय क्लीनिक से उनका इलाज चल रहा था। गुरुवार रात अचानक तबीयत बिगड़ने पर परिजन उन्हें तुरंत राजकीय मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन शव को लेकर घर आ गए। शुक्रवार सुबह मौत की खबर मिलते ही कानपुर देहात से उनके रिश्तेदार वहां पहुंचे और परिजनों पर ही हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। यह भी पढ़ें- छह घंटे चले हंगामे के बाद अंतिम संस्कार को हुए राजी विवाद बढ़ता देख पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद पुलिस ने मौत का सही कारण जानने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की बह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.