बिहारशरीफ, मार्च 30 -- दस्तुरपुर प्राइमरी स्कूल में लगा बाल मेला फोटो : दस्तुरपुर स्कूल : दस्तुरपुर प्राथमिक विद्यालय में सोमवार को बाल मेला में शामिल लोग। थरथरी, निज संवाददाता। प्रखंड के दस्तुरपुर प्राथमिक विद्यालय में सोमवार को बाल मेला लगाया गया। प्रधान शिक्षक पप्पु कुमार निरंजन ने बताया कि बाल मेला में बच्चों के बीच रंगोली समेत कई विद्याओं में प्रतियोगिताएं करायी गयी। विजेता बच्चों को सम्मानित कर हौसला बढ़ाया गया। मौके पर मुखिया अरुण सिंह के अलावा संजीव कुमार, शैलेंद्र केवट, बाल्मीकि कुमार, अंजू कुमारी, मृदुला कुमारी, सेविका मालती कुमारी व अन्य मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...