बस्ती, जून 24 -- भानपुर। दस्तावेज लेखकों और अधिवक्ताओं द्वारा चल रहे कार्य बहिष्कार के समाप्त होने के बाद मंगलवार को उप निबंधक कार्यालय भानपुर में भूमि की रजिस्ट्री का कार्य पुनः प्रारंभ हो गया। कार्यालय में सामान्य कार्य शुरू होने से रजिस्ट्री कराने आए लोगों ने राहत की सांस ली। उपनिबंधक लिपिक भानपुर राजकुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि मंगलवार को कार्यालय में कुल आठ भूमि बैनामों की रजिस्ट्री संपन्न कराई गई। कार्य बहिष्कार समाप्त होने के बाद कार्यालय की गतिविधियां धीरे-धीरे सामान्य स्थिति में लौट रही हैं और रजिस्ट्री कार्य सुचारू रूप से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने बताया कि बैनामे की प्रक्रिया शुरू होने से पहले जिले के आईजी स्टांप की ओर से उपनिबंधक कार्यालय को एक पत्र भेजा गया था। यह भी पढ़ें- ई-रजिस्ट्री के विरोध में कलम बंद हड़ताल जारी इस प...