दस्तावेज लेखकों का धरना जारी
शामली, जून 19 -- कैराना। ई-रजिस्ट्री व्यवस्था के विरोध में दस्तावेज लेखकों का धरना निरंतर जारी है। गुरुवार को सब रजिस्ट्रार कार्यालय परिसर में दस्तावेज लेखकों ने तीसरे दिन भी धरना प्रदर्शन किया। दस्तावेज लेखक संघ के अध्यक्ष चौधरी जतन सिंह ने बताया कि अधिवक्ता, स्टांप वेंडर व टाइपिस्ट भी धरनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने सब रजिस्ट्रार को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में बताया गया कि ई-रजिस्ट्री व्यवस्था लागू होने से वे बेरोजगार हो जाएंगे और परिवार के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो जाएगा। उन्होंने सरकार से ई-रजिस्ट्री व्यवस्था पर पुनर्विचार करने की मांग की है। यह भी पढ़ें- ई-पंजीकरण व्यवस्था के विरोध में तालाबंदी, धरना दिया यह भी पढ़ें- ई-रजिस्ट्री के विरोध में दूसरे दिन भी हड़ताल, वकीलों ने रखा 'नो वर्क' यह भी पढ़ें- ई-रजिस्ट्री के विरोध में धरना त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.