बरेली, जुलाई 4 -- साहू गोपीनाथ कन्या इंटर कॉलेज में आयोजित यूपी टीईटी की दूसरी पाली की परीक्षा के दौरान बायोमैट्रिक सत्यापन में एक परीक्षार्थी पकड़ा गया, जिसके पास से दो आधार कार्ड मिले। केंद्र प्रशासन ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पकड़ा गया आरोपी फर्रुखाबाद जिले के कोतवाली मोहम्मदाबाद क्षेत्र के दाउदपुर गांव का रहने वाला मनोज कुमार बताया गया। वह परीक्षा केंद्र पर मनोज कुमार के नाम से परीक्षा दे रहा था, लेकिन बायोमैट्रिक सत्यापन के दौरान उसका वास्तविक नाम आदेश कुमार सामने आ गया। इसके बाद परीक्षा केंद्र पर हड़कंप मच गया। केंद्र प्रभारी ने मामले की जानकारी परीक्षा के नोडल अधिकारी एडीएम सिटी अविनाश त्रिपाठी को दी। जानकारी पर पहुंचे नोडल अधिकारी ने सख्ती से पूछताछ कर तलाशी कराई तो आरोपी के पास से दो अलग-अलग नाम व उम्र के आधार कार्ड, हाईस्कूल...