चतरा, दिसम्बर 3 -- चतरा प्रतिनिधि। झारखंड दस्तावेज नवीस संघ के चतरा इकाई का निबंधन कार्य का बहिष्कार और धरना प्रदर्शन बुधवार को पांचवे दिन भी जारी रहा। संघ के पदाधिकारी व सदस्य निबंधन कार्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। संघ ने कहा कि निबंधन पदाधिकारी द्वारा ब्यान निंदनीय और भ्रांतिपूर्ण हैं, जो नविस समुदाय की छवि को धूमिल करते हैं। संघ ने कहा कि समाचार पत्रों में निबंधन पदाधिकारी के द्वारा दिये गये भ्रामक व तथ्यहिन ब्यानों की निंदा की जाती है। संघ ने स्पष्ट कहा कि यदि स्थिति नहीं में सुधार नहीं किया गया तो संघर्ष को और व्यापक करने के लिए वे बाध्य होंगे। संघ के लोगों ने यह बताया कि धरना पे बैठे लोगों को अब धमकी भी दी जा रही है, जिससे हम डरने वाले नहीं हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.