दस्तावेज गायब मामले में तत्कालीन सीओ समेत तीन पर प्राथमिकी
रांची, अगस्त 28 -- रांची, विशेष संवाददाता। नामकुम अंचल में जमीन की खरीद-बिक्री और राजस्व अभिलेखों के गायब होने के मामले में एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने हाईकोर्ट के आदेश के आलोक में तत्कालीन अंचल अधिकारी (सीओ) श्वेता वर्मा समेत तीन अधिकारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। प्राथमिकी में तत्कालीन सीओ श्वेता वर्मा के अलावा तत्कालीन सर्किल इंस्पेक्टर (सीआई) मनोज कुमार और दीपक कुमार को आरोपी बनाया गया है। एसीबी ने शुक्रवार को इस कार्रवाई की जानकारी शपथ पत्र के माध्यम से झारखंड हाईकोर्ट को दी। मामले की सुनवाई जस्टिस राजेश शंकर की अदालत में हुई। एसीबी की ओर से सीनियर स्टैंडिंग काउंसिल सुमित गाड़ोदिया ने अदालत को प्राथमिकी दर्ज किए जाने और मामले में की गई कार्रवाई की जानकारी दी। इसके बाद अदालत ने अवमानना याचिका को ड्रॉप कर दिया। प्रार्थी की ओर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.