संभल, फरवरी 26 -- रायसत्ती थाना क्षेत्र में प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के अंतर्गत आधार कार्ड में जन्मतिथि में हेरफेर कर क्लेम की रकम हड़पने के मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है। थानाक्षेत्र के गांव पलथा निवासी रईश अहमद ने अपनी पत्नी शाहिदा का प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना के तहत बीमा कराया था। बीमा के अंतर्गत आधार कार्ड में जन्मतिथि 1976 थी, जबकि जांच में सामने आया कि महिला की जन्मतिथि 1966 थी। मृतका का जोया ब्रांच बैंक ऑफ बड़ौदा में खाता था। ग्राम पंचायत द्वारा जारी मृत्यु प्रमाण पत्र में मौत 5 जून 2023 को हुई और दो लाख रुपये की क्लेम राशि 12 दिसंबर को खाते में पहुंची। जीवन ज्योति बीमा 50 वर्ष की उम्र तक होता है। इंडिया फ्रस्ट लाईफ इंश्योरेंस कंपनी के उप उपाध्यक्ष अजय मुसले ने बताया कि जीवन ज्योति बीमा 50 साल की उम्र तक होता है...