मऊ, अप्रैल 1 -- मऊ, संवाददाता। सदर तहसील क्षेत्र के ग्राम आदेडीह की निवासी नसीरन ने पुलिस अधीक्षक और जिलाधिकारी से मिलकर न्याय को लेकर पत्रक सौंपा। आरोप लगाया कि उनकी जमीन को हड़पने की नियत से उन्हें फर्जी तरीके से दस्तावेजों में मृत दिखा दिया गया है। पीड़िता ने उच्चाधिकारियों को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाया है। पीड़िता ने आरोप लगाते हुए बताया कि वर्ष 2010 में परिवार रजिस्टर में उन्हें मृत दिखा दिया गया है। उनकी जगह पर दूसरे को वरासत दर्ज करा दिया गया है। पीड़िता ने पूरे प्रकरण में उच्चाधिकारियों से न्याय की गुहार लगाते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...