मिर्जापुर, फरवरी 14 -- मिर्जापुर संवाददाता। मदरसा अरबिया इलियट घाट का सालाना जश्ने दस्तारे फरागत (उपाधि वितरण समारोह) शुक्रवार रात नौ बजे मदरसा परिसर के सामने पूरे अदब और शानो-शौकत के साथ आयोजित हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता काजी-ए-शहर मौलाना नजम अली ने की। महफिल में शायरे इस्लाम जनाब कासिम नदीमी, फैयाज भदोही और हाफिज फरीद साबरी ने नातिया कलाम पेश कर श्रोताओं को भावविभोर कर दिया। संचालन मौलाना नेशात रिजवी ने किया। खुसूसी मुकर्रिर के तौर पर काजी-ए-शहर इलाहाबाद हज़रत अल्लामा मुफ्ती मुजाहिद हुसैन रज़वी ने अपने बयान में इस्लाम के अमन, भाईचारे, मोहब्बत और सच्चाई के पैगाम को आम करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि कुरान को केवल सजाने के बजाय उसकी तालीमात को अमल में लाना जरूरी है। साथ ही सामाजिक आयोजनों में फिजूलखर्ची और गैर-इस्लामी तौर-तरीकों से बचन...