मुरादाबाद, फरवरी 1 -- नगर के शहीदे आजम पार्क गल्ला स्टोर में मदरसा रजा- ए -मुस्तफा का वार्षिक जलसा कार्यक्रम रविवार को आयोजित हुआ, जिसमें बड़ी तादात में डिग्रियां बांटी गई। इस बीच मुफ्ती, कारी और हिफ्ज की डिग्रियां दी गई। मौलाना ने तकरीर कर इस्लाम के बताए रास्ते पर चलने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान उस्ताद सैय्यद मुफ्ती गुलाम जिलानी, मुफ्ती जीशान मिस्बाही, कारी रईस अशरफ आदि ने तकरीर कर पांच वक्त की नमाज पढ़ने, युवाओं को दीनी तालीम हासिल करने पर बल दिया। इस मौके पर मदरसा रजा ए मुस्तफा के जलसे कार्यक्रम में मुफ्ती की डिग्री मोहम्मद एजाज, मोहम्मद रिजवान, सैयद शारिक मियां, मोहम्मद अजहरुद्दीन मिस्बाही, नूर मोहम्मद,मोहम्मद राशिद, आफताब आलम, कारी की डिग्री मोहम्मद फैजान, मोहम्मद शान, मोनिश रजा, मोहम्मद बिलाल,मोहम्मद आलम, मोहम्मद फिरोज, अब्द...