बलरामपुर, जुलाई 11 -- बलरामपुर, संवाददाता। बरसात के मौसम में बढ़ते संचारी रोगों पर प्रभावी नियंत्रण और लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक बनाने के उद्देश्य से शनिवार को जिले में दस्तक अभियान का शुभारंभ किया गया। अभियान की शुरुआत मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय परिसर से जागरूकता रैली निकालकर हुई। रैली में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों ने स्वच्छता, सुरक्षित पेयजल के उपयोग, जलभराव रोकने व मच्छरजनित रोगों से बचाव का संदेश दिया। इस दौरान अधिकारियों व स्वास्थ्य कर्मियों ने संचारी रोगों को जड़ से समाप्त करने का संकल्प भी लिया। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी ने कहा कि संचारी रोगों पर प्रभावी नियंत्रण केवल सरकारी प्रयासों से संभव नहीं है, बल्कि इसके लिए आमजन की सक्रिय भागीदारी भी आवश्यक है। यह भी पढ़ें- 11 से 31 जुलाई तक ...