मऊ, सितम्बर 22 -- घोसी, हिन्दुस्तान संवाद। आगामी एक से 31 अक्तूबर तक चलने वाले संचारी रोग अभियान एवं 12 से 31 अक्तूबर तक चलने वाले दस्तक अभियान के संबंध में तहसील स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक तहसील सभागार में मंगलवार को उपजिलाधिकारी घोसी अशोक कुमार सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। जिसमें आगामी दस्तक अभियान व संचारी रोग अभियान को सफल बनाने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। उपजिलाधिकारी अशोक कुमार सिंह ने शासन के निर्देशानुसार टीकाकरण अभियान को संचालित कर शत प्रतिशत इसका पालन करने का निर्देश दिया। बैठक में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोसी के अधीक्षक डॉ.हवलदार कुमार, पंकज द्वारा संचारी अभियान के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। अधीक्षक द्वारा बताया गया कि संचारी अभियान में लोगों को साफ-सफाई के बारे में जागरूक करना है। इस अवसर पर अधीक्षक दोहरी...