एटा, जुलाई 7 -- संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत 11 से 31 जुलाई तक चलने वाले दस्तक अभियान की तैयारियों को लेकर मंगलवार को बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता बाल विकास परियोजना अधिकारी कुसुम यादव ने की। स्वास्थ्य विभाग के नोडल अधिकारी डॉ. अखलाक खान भी मौजूद रहे। उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को दस्तक अभियान की कार्ययोजना की जानकारी देते हुए बताया कि अभियान के दौरान घर-घर जाकर लोगों को संचारी रोगों से बचाव, साफ-सफाई, मच्छरों से होने वाली बीमारियों की रोकथाम, शुद्ध पेयजल के उपयोग तथा बुखार के मरीजों की समय पर पहचान और सूचना देने के संबंध में जागरूक किया जाएगा।सीडीपीओ कुसुम यादव ने सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से अभियान को पूरी जिम्मेदारी के साथ संचालित करने का आह्वान किया। यह भी पढ़ें- Moradabad News: संचारी रोगों से लड़ने को कुछ यह बना प्लान बैठक...