सुल्तानपुर, अप्रैल 6 -- भदैयां, संवाददाता। भदैयां ब्लॉक स्थित सीएचसी सभागार में सोमवार को दस्तक अभियान के तहत आशा बहुओं को प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचारी रोग नियंत्रण को लेकर विस्तृत जानकारी दी गई। सीएचसी अधीक्षक डॉ. आरपी सिंह ने बताया कि संचारी रोग नियंत्रण अभियान के अंतर्गत आशा बहू व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता 15 से 30 अप्रैल तक घर-घर जाकर लोगों को जागरूक करेंगी। उन्होंने सभी से अभियान में पूर्ण सहयोग देने की अपील की। बैठक के दौरान स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी राम मिलन प्रजापति ने कहा कि संचारी रोग नियंत्रण माह में दिमागी बुखार सहित अन्य संक्रामक बीमारियों की रोकथाम पर विशेष जोर दिया जाएगा। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग के साथ नगर विकास, पंचायतीराज, बाल विकास, शिक्षा, ग्राम विकास एवं समाज कल्याण विभाग भी सक्रिय भूमिका निभाए...