उन्नाव, मार्च 28 -- नवाबगंज। संचारी रोग नियंत्रण दस्तक अभियान के लिए शनिवार को संगिनी और आशाबहुओं को सीएचसी में प्रशिक्षण दिया गया। जिसमें घरों की नंबरिंग, डेटा कलेक्शन, रिपोर्टिंग, मलेरिया किट टेस्टिंग आदि के बारे में उन्हे जानकारी दी गई। सीएचसी अधीक्षक डॉ सिद्धार्थ श्रीवास्तव ने बताया कि आशाबहू क्षेत्र में भ्रमण लोगों को मच्छरों से बचाव व उनकी रोकथाम व साफ सफाई के बारे में जानकारी देंगी। बुखार, कुष्ठ रोग, फाइलेरिया, स्क्रब टायफस, दिमागी बुखार, हीट रिलेटेड इलनेस, क्षय रोग के प्रति जागरूक करने के साथ इन लक्षणों से पीड़ित रोगियों के साथ ही कुपोषित बच्चों की सूची तैयार करेगी। लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड और आभा आईडी बनाएंगी। प्रतिदिन सभी रिपोर्ट पोर्टल पर अपलोड की जाएगी। लैब टेक्नीशियन प्रियंका ने आशाबहू को मलेरिया के लक्षणों के बारे में बत...