मुरादाबाद, मार्च 26 -- मुरादाबाद। आदि भवानी पीतांबरा मां बगलामुखी श्री परिवार महायज्ञ समिति ट्रस्ट के जिगर कालोनी स्थित भवन में नवरात्रों के पहले दिन कलश स्थापना के साथ लगातार यज्ञ किया गया। इसी क्रम में गुरुवार को मां महागौरी के पूजन के साथ भी महायज्ञ किया गया। इसमें अध्यक्ष एवं सिद्धपीठ गुरु राजेंद्र पाल गुप्ता ने दसों विद्याओं का आह्वान किया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने आहुतियां देकर मंगल कामना की। मुख्य यजमान राजेंद्र पाल गुप्ता एवं लक्ष्मी गुप्ता रहे। इस दौरान जयकारों की गूंज रही। यहां अमित सरीन, इति सरीन, राहिल गुलाटी, लकी नागपाल, शुभम अग्रवाल, सनी, प्रथम आहूजा आदि व्यवस्था में रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...