गाजीपुर, अप्रैल 7 -- गाजीपुर (बारा)। गहमर के नरवा घाट पर बीते रविवार की सुबह गंगा स्नान करने के दौरान पैर फिसलने के कारण गंगा में समाहित एक प्रतिष्ठित मिठाई व्यवसायी का शव दसवे दिन बिहार के चौसा से बरामद हुआ। शव मिलते ही परिजनों में चीख पुकार मच गई। पुलिस ने शव के पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेजवाया। ज्ञात हो कि गांव के बाबू राय पट्टी निवासी रिंकू गुप्ता पुत्र मांधाता शाह विगत रविवार की सुबह गहमर नरवा घाट पर गंगा स्नान करने गए थे दोपहर तक जब वह घर नहीं पहुंचे तो परिजन उसकी तलाश में गंगा घाट गए। रविवार की शाम तक पुलिस द्वारा स्थानीय गोताखोरो से उसकी तलाश कराई गई लेकिन कुछ पता नही चल सका। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक काफी देर तक वह गंगा स्नान कर रहे थे कि अचानक पैर फिसल जाने के कारण गहरे पानी में चले गए। दोपहर तक जब वह घर नहीं पहुंचे...