गोड्डा, सितम्बर 29 -- दसवीं राष्ट्रीय पिकलबॉल चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए बेथल मिशन, गोड्डा के चार खिलाड़ी पूरे उत्साह और जोश के साथ केरल के लिए रवाना हुए। राष्ट्रीय स्तर की यह प्रतियोगिता 1 से 5 अक्टूबर 2026 तक केरल के कोच्चि में आयोजित की जाएगी, जिसमें देशभर के खिलाड़ी भाग लेंगे। बेथल मिशन, गोड्डा के खिलाड़ियों का राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए चयन होना पूरे गोड्डा जिले और झारखंड के लिए गौरव की बात है। ये खिलाड़ी झारखंड का प्रतिनिधित्व करते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। खिलाड़ियों के साथ मोनू रंजन भी राष्ट्रीय पिकलबॉल प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए रवाना हुए हैं। मोनू रंजन 35 वर्ष से अधिक आयु वर्ग की एकल और युगल स्पर्धाओं में हिस्सा लेंगे। स्कूल के चयनित चार खिलाड़ी 16 वर्ष आयु वर्ग में मोहित चौधरी और कुमार विवेक तथा 14...