रामगढ़, अप्रैल 16 -- भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। सीबीएसई मैट्रिक की परीक्षा में ओपी जिंदल स्कूल के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर शानदार परिणाम हासिल किया है। परीक्षा में कुल 93 विद्यार्थी शामिल हुए थे। इसमें छात्रा स्मृति ने सर्वाधिक 94.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल की टॉपर बनी है। वहीं मान्या गुप्ता ने 93.6 प्रतिशत, राजसी रंजन 91.6 प्रतिशत, आलोक शर्मा 91.4 प्रतिशत, वैष्णवी राज 91.2 प्रतिशत, सोनल कुमारी, तेजस रंजन और साक्षी सिंह ने 90.8 प्रतिशत, अमन शर्मा ने प्रतिशत 90.6 प्रतिशतव तेजस्व कुमार ने 90.02 प्रतिशत अंक प्राप्त कर टॉप टेन में जगह बनाई है। प्राचार्य गुरुदत्त पांडेय ने परीक्षार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता हमारे शैक्षणिक दृष्टिकोण, अनुशासित वातावरण और गुणवत्तापूर्ण शिक्षण की निरंतरता का प्रतिफल है। यह भी पढ़ें- डीप...