दसवीं बोर्ड में 90% से अधिक अंक लाने वाले सम्मानित
धनबाद, मई 16 -- धनबाद। मदर आयशा पब्लिक स्कूल में वार्षिक समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सीनियर साइंटिस्ट डॉ इश्तियाक अहमद ने शिरकत की। वहीं विशिष्ट अतिथियों मुफ़्ती शाहिद क़ासमी, मौलाना नौशाद नदवी, वार्ड पार्षद निसार आलम तथा सिविल कोर्ट धनबाद के मोहम्मद नेहालुद्दीन मौजूद थे। वार्षिक परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करनेवाले बच्चों को अवार्ड, मेडल और सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया। जैक बोर्ड में 90 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल कर स्कूल और अपने परिवार का नाम रोशन करने वालों को सम्मानित किया। स्कूल के डायरेक्टर मोहम्मद एजाज़ ने कार्यक्रम की कामयाबी पर सभी शिक्षकों, विद्यार्थियों और अभिभावकों का आभार जताया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.