रांची, अप्रैल 15 -- रांची, वरीय संवाददाता। सीबीएसई दसवीं बोर्ड परीक्षा में फिरायालाल पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। विद्यालय के कई छात्र-छात्राओं ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। मो. कामरान अंसारी ने 93.2% अंक प्राप्त कर स्कूल में प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं, निशि कुमारी 92.4% अंकों के साथ दूसरे और दक्ष सेठ 92.2% अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहे। उप-प्राचार्या हनीत मुंजाल ने इस सफलता को विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के समर्पण और अभिभावकों के सहयोग का प्रतिफल बताया। विद्यालय परिवार ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की है। यह भी पढ़ें- टेंडर हार्ट स्कूल के सौरभ 99.4% अंकों के साथ बने टॉपर यह भी पढ़ें- सच्चिदानंद ज्ञान भारती स्कूल के छात्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.