लखनऊ, अप्रैल 16 -- लखनऊ, संवाददाता। राजधानी के बीकेटी क्षेत्र स्थित एस.आर. ग्लोबल स्कूल, बख्शी का तालाब ने एक बार फिर अपनी शैक्षणिक उत्कृष्टता का परिचय देते हुए सीबीएसई कक्षा 10 बोर्ड परीक्षा में शानदार और ऐतिहासिक परिणाम दर्ज किया है। विद्यालय के विद्यार्थियों ने उच्च अंक प्राप्त कर न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया। इस उपलब्धि के उपलक्ष्य में विद्यालय परिसर में मेधावी छात्रों को सम्मानित करने के लिए एक विशेष समारोह का आयोजन किया गया। इस वर्ष परीक्षा में हार्दिक गुप्ता ने 98 प्रतिशत अंक हासिल कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं विराट प्रताप सिंह ने 97.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान हासिल किया। यह भी पढ़ें- अंबिका पब्लिक स्कूल का परीक्षा परिणाम रहा शानदार अन्य मेधावी छात्रों में शौर्य सिंह (96.8%), ...