बिहारशरीफ, अप्रैल 11 -- दसवीं बोर्ड परीक्षा के टॉपर्स को डीईओ ने किया सम्मानित फोटो बरबीघा : बरबीघा में बेहतर अंक लाने वाले छात्रों को सम्मानित करते जिला शिक्षा पदाधिकारी। बरबीघा, हिन्दुस्तान संवाददाता। दसवीं बोर्ड परीक्षा में बरबीघा के राजेश्वर उच्च विद्यालय के टॉपर्स छात्रों को डीईओ ने शनिवार को सम्मानित किया। स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में राज्य स्तर पर चार, जिला स्तर पर नौ एवं विद्यालय स्तर पर सभी टॉपर्सों को सम्मानित किया गया। राज्य स्तर पर छठे और आठवें स्थान पर रहने वाले प्रिंस कुमार, आदित्य कुमार, मोहित कुमार तथा रोहित कुमार शामिल हैं। स्कूल स्तर पर अव्वल रहने वालों में ऋपु राज, कुमारी अभिरुचि, संजना कुमारी, मनीष कुमार तथा दीपक कुमार शामिल हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...