गुड़गांव, मई 14 -- गुरुग्राम, साक्षी रावत। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की दसवीं परीक्षा के परिणाम जारी होने के बाद गुरुग्राम जिले के स्कूलों में पूरे दिन उत्साह का माहौल बना रहा। स्कूल परिसरों में छात्र-छात्राओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी मनाई। कहीं छात्रों ने शिक्षकों के साथ फोटो खिंचवाई तो कहीं अभिभावक अपने बच्चों की सफलता पर गर्व करते दिखाई दिए। ग्रामीण क्षेत्रों के स्कूलों का प्रदर्शन भी इस बार संतोषजनक रहा, जिससे शिक्षा क्षेत्र से जुड़े लोग इसे सकारात्मक संकेत मान रहे हैं। जिले में परिणाम को लेकर सुबह से ही विद्यार्थियों और अभिभावकों में उत्सुकता बनी रही। जैसे ही परिणाम घोषित हुए, स्कूलों और घरों में खुशी का माहौल बन गया। कई स्कूलों में सफल विद्यार्थियों को सम्मानित करने की भी तैयारी शुरू कर दी गई है। गुरुग्राम जिले में परिणा...