गुड़गांव, फरवरी 26 -- गुरुग्राम, कार्यालय संवाददाता। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की ओर से गुरुवार को जिलभर में 10वीं कक्षा की गणित विषय की परीक्षा आयोजित की गई। जिले में 64 केंद्रों पर 15 हजार विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। सभी केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए थे और केंद्रों के आसपास निगरानी रखी गई। प्रशासन की ओर से बनाए 4 उड़नदस्ते भी सक्रिय रहे। परीक्षा केंद्र पर परीक्षा देकर बाहर निकले विद्यार्थियों ने मिश्रित प्रतिक्रिया दी। कुछ छात्रों ने प्रश्नपत्र को आसान बताया तो कुछ ने कहा कि प्रश्नों को समझने में थोड़ा समय लगा। कई विद्यार्थियों ने कहा कि पूरा प्रश्नपत्र पाठ्यक्रम से ही आया था और उन्होंने निर्धारित समय में पेपर पूरा कर लिया। बहुविकल्पीय प्रश्नों में उलझे विद्यार्थी केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की 12वीं कक्ष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.