चक्रधरपुर, फरवरी 17 -- राउरकेला। राउरकेला इस्पात संयंत्र द्वारा वंचित बच्चों के लिए स्थापित दीपिका इस्पात शिक्षा सदन (डीआईआईएस) में आयोजित एक समारोह में कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में बैठने वाले छात्रों को परीक्षा संबंधी टिप्स एवं किट प्रदान किए गए। उल्लेखनीय है कि इस विद्यालय का प्रबंधन इस्पात नगरी के एक प्रमुख परोपकारी संगठन, दीपिका महिला संघति द्वारा किया जा रहा है। मौके पर दीपिका महिला संघति की अध्यक्ष नम्रता वर्मा समारोह की मुख्य अतिथि थीं। इस अवसर पर डीएमएस की उपाध्यक्षाएं स्मिता गिरी, प्रभाती मिश्र, डॉ. प्रतिज्ञां पलाई, रीता रानी, नबनीता पाल चौधरी, सचिव (डीएमएस) सारिका कुमार, डीएमएस के शासी निकाय के सदस्य एवं स्वेच्चाकर्मी, प्रधानाध्यापिका (डीआईआईएस) सुचित्रा लेंका तथा विद्यालय के शिक्षकगण उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...