प्रयागराज, अप्रैल 22 -- प्रयागराज। कीडगंज थाना क्षेत्र से एक 14 वर्षीय छात्र लापता हो गया है। सैदहा साथर थानासराय ममरेज निवासी कन्हैया लाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका बेटा उत्कर्ष सिंह पटेल इंद्रपुरी कॉलोनी, न्यू बैहराना में रहकर पढ़ाई करता था। उसने इसी साल 10वीं की परीक्षा दी है। वह 20 अप्रैल की सुबह करीब छह बजे से लापता है। उसका मोबाइल भी बंद है। संभावित स्थानों पर उसकी खोजबीन की गई लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...