नोएडा, अप्रैल 25 -- नोएडा, कुलदीप शर्मा। सेक्टर-14 स्थित कार्यालय में युवा क्रांति सेना की मुख्य संरक्षक शालिनी सिंह ने शनिवार को सीबीएसई के मेधावी छात्रों से मुलाकात कर उन्हें बधाई दी। उन्होंने छात्रों की सफलता के अनुभव जानकर अनुशासन, परिश्रम और समर्पण को सफलता के मूल बताए। इस दौरान दसवीं की छात्रा समीक्षा मिश्रा, श्रीनिका कोठियाल, प्रतीक मिश्रा, सार्थक बांगड़, आद्याशा मिश्रा और अनन्या मेहरोत्रा को सम्मानित किया गया। यह भी पढ़ें- सेंट जोंस सीनियर सेकेंडरी स्कूल में प्रतिभाओं का सम्मान

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...