हाथरस, मई 16 -- शनिवार को सीबीएसई बोर्ड की दसवीं की द्वितीय चरण की अंग्रेजी विषय का पेपर चार परीक्षा केंद्रों पर आयोजित हुआ। चारों परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण तरीके से परीक्षा संपन्न हो गई। परीक्षा संपन्न हो जाने पर संचालकों ने राहत की सांस ली। सीबीएसई बोर्ड दसवीं की द्वितीय चरण की परीक्षाओं का आयोजन राजेन्द्र लोहिया विद्या मंदिर, ओएमबी इंटरनेशनल स्कूल हसायन, सेंट फ्रांसिस इंटर कालेज और सेंट विवेकानंद पब्लिक स्कूल में शुक्रवार से शुरु हुई। शनिवार को अंग्रेजी विषय की परीक्षा आयोजित कराई गई। राजेन्द्र लोहिया विद्या मंदिर इंटर कालेज में 74 परीक्षार्थी पंजीकृत रहे,जिसमें से 69 उपस्थित रहे,जबकि 05 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- भागलपुर : सीबीएसई 10वीं की दूसरी परीक्षा में शामिल हुए छात्र सेंट फ्रांसिस इंटर कालेज में 108 परीक्षपार्थ...