नोएडा, मई 31 -- दनकौर, संवाददाता। दनकौर रेलवे स्टेशन से दसवीं कक्षा का एक छात्र पिछले तीन दिनों से संदिग्ध परिस्थिति में लापता है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज किया है। स्टेशन के समीप की होंडा कॉलोनी निवासी राम अवतार ने दनकौर कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि उनका 15 वर्षीय बेटा सचिन 29 मई की शाम से घर से लापता हो गया। सचिन पास के ही विद्यालय में कक्षा 10 का छात्र है। परिवार के लोगों ने रिश्तेदारों, परिचितों और आसपास के क्षेत्रों में उसकी काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। परिजनों के अनुसार, सचिन का मोबाइल फोन भी बंद है। तीन दिनों तक छात्र का कोई सुराग नहीं लगने पर पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज कर लिया है। छात्र की तलाश के लिए आसपास के क्षेत्रों में जांच कर सुराग ज...