पीलीभीत, जून 12 -- पीलीभीत। नगर पालिका परिषद की ओर से ईदगाह रेलवे क्रॉसिंग के निकट स्थित श्रद्धा स्थल दसवां मढ़ी तक नवनिर्मित सड़क का पालिकाध्यक्ष डा.आस्था अग्रवाल ने लोकार्पण किया। मुक्तिधाम समिति के पदाधिकारियों और सभासदों की मौजूदगी रही। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष ने कहा कि नगर पालिका शहर के विकास और नागरिक सुविधाओं के विस्तार के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने सड़क के दोनों ओर इंटरलॉकिंग टाइल्स बिछवाने की घोषणा करते हुए बताया कि सुविधा के लिए जल्द ही दसवां स्थल पर आरओ वाटर कूलर भी स्थापित कराया जाएगा। कार्यक्रम में मुक्तिधाम समिति के अध्यक्ष संजय अग्रवाल, सचिव दिलीप अग्रवाल , मनोज पटेल, संदीप सिंह, नवीन महारानी, नीरज रस्तोगी, अर्पित शुक्ला, सुधीर पाल सिंह, विमल सेन, चिरंजीव गौर, दीपक गोयल और कृष्ण अवतार कंसल समेत समिति के अन्य पदाधि...