बागपत, सितम्बर 21 -- अजितनाथ सभागार मंडी में दसलक्षण महापर्व के दौरान आचार्य आर्जव सागर महाराज के सानिध्य में जैन श्रद्धालुओं ने उत्तम सत्य धर्म की भक्ति भाव से पूजा की। विज्ञानाचार्य गौरव जैन द्वारा उच्चारित दिव्य मंत्रों के बीच शांतिधारा का सौभाग्य सुनील कुमार और गौरव जैन को प्राप्त हुआ। यह भी पढ़ें- Bijnor News: मन, वचन और शरीर से सत्य का आचरण करना उत्तम सत्यपूजन कर्म संगीतकार खुशबू जैन की मधुर स्वर लहरियों के बीच श्रद्धालुओं ने देव-शास्त्र-गुरु समुच्चय पूजन, सोलहकारण पूजन, पंचमेरु पूजन और आचार्य श्री आर्जवसागर महाराज की पूजन की। सौधर्म इंद्र द्वारा मंडल पर 16 अर्घ्य समर्पित किए गए। आचार्य आर्जव सागर महाराज ने उत्तम सत्य धर्म की व्याख्या करते हुए कहा कि सत्य मिश्री की तरह है। मिश्री कहीं से भी खाई जाए, उसका स्वाद मीठा ही होता है। इसी प...