वाराणसी, जनवरी 3 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। दशाश्वमेध घाट पर बजड़े में दो पक्षों में जमकर मारपीट का वीडियो शुक्रवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। दोनों पक्ष एक दूसरे से मारपीट कर रहे हैं, तो दो युवक बचने के लिए गंगा में कूद गए। करीब 10 मिनट तक अफरातफरी का माहौल रहा। 'हिन्दुस्तान' वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता। आरंभिक छानबीन में सामने आया है कि बिहार के युवक गंगा में कूदकर नहा रहे थे। नहाते समय छींटा बजड़े पर बैठे यात्रियों पर चला गया, जिसपर विवाद शुरू हुआ। बिहार से आए युवकों और यात्रियों में मारपीट शुरू हो गई। मारपीट के बाद बिहार से आए युवक भाग निकले। एसीपी दशाश्वमेध डॉ. अतुल अंजान त्रिपाठी ने बताया कि नहाने के दौरान छींटा पड़ने से यात्रियों के बीच मारपीट की बात पता चली है। हालांकि कोई शिकायत नहीं की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...