बदायूं, मई 20 -- ज्येष्ठ मास दशहरा (गंगा दशहरा) पर गंगा स्नान पर्व को सकुशल संपन्न कराने को दो जिले के पुलिस अफसरों ने तैयारियां शुरू कर दी है। दो जेठ होने के कारण पहला ज्येष्ठ दशहरा 25 मई को होगा। इस दिन गंगा स्नान को कछला के भागीरथ घाट पर लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं को जुटेंगे। स्नान की तैयारियों को लेकर कासगंज जिले के एसपी ओपी सिंह व बदायूं के एसपी सिटी अभिषेक सिंह ने गंगा घाट का जायजा लिया। अधीनस्थ पुलिसकर्मियों को ट्रैफिक व्यवस्था के लिए अस्थाई पार्किंग बनाए जाने के निर्देश दिए। कासगंज एसपी ओपी सिंह और बदायूं एसपी सिटी अभिषेक प्रताप सिंह ने संयुक्त रूप से दलबल के साथ कछला गंगा घाट का निरीक्षण किया। इस दौरान श्रद्धालुओं की सुविधाओं के उचित प्रबंधन के लिए गंगा घाट की साफ-सफाई व समतलीकरण, बेरीकेडिंग, विद्युत प्रकाश व्यवस्था, मोबाइल ...