आगरा, मई 19 -- गंगा दशहरा स्नान पर्व पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए मंगलवार को एसपी ने सोरों के लहरा व कछला गंगा घाट का निरीक्षण किया है। उन्होंने निरीक्षण के बाद पुलिस अधिकारियों को दिशा निर्देश भी जारी किए हैं। मंगलवार को एसपी ओपी सिंह गंगा दशहरा पर्व पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर सोरों के लहरा गंगा घाट पहुंचे। उसके बाद उन्होंने कछला गंगा घाट पर सुरक्षा व्यवस्था को परखा। निरीक्षण के दौरान एसपी ने आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधाओं के उचित प्रबंधन के लिए गंगा घाट की साफ-सफाई व समतलीकरण, बेरीकेडिंग, विद्युत प्रकाश व्यवस्था, मोबाइल शौचालय, चेंजिंग रुम, पेयजल, वाहन पार्किंग, प्रकाश व्यवस्था आदि को समय से दुरुस्त करने के निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- ज्येष्ठ दशहरा को लेकर गढ़मुक्तेश्वर रूट का निरीक्षण किया गंगा के जलस्तर को ध्य...