बदायूं, जून 26 -- ज्येष्ठ गंगा दशहरा पर हुए स्नान को सकुशल निपटाने के बाद जिम्मेदार अफसरों को यह नहीं पता था कि इसके अगले दिन निर्जला बड़ी एकादशी का भी पर्व होता है और उस पर्व पर गंगा घाटों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु स्नान करते हैं। जिला प्रशासन की लापरवाही की वजह से स्नान करते हुए चार दोस्त गंगा में डूब गए जिनको बचाने के लिए प्रशासन की ओर से कोई इंतजाम नहीं था। गनीमत रही कि गंगा में मौजूद मछुआरों ने दो को तो बचा लिया, लेकिन दो दोस्त प्रशासन की लापरवाही से मौत की नींद सो गए। दो जवान मौत के बाद जिले के जिम्मेदार अफसरों की कार्यशैली पर सवालिया निशान लग रहे हैं। यह भी पढ़ें- एकादशी पर स्नान को गये चार दोस्त गंगा में डूबे, दो की मौत बुधवार को ज्येष्ठ पूर्णिमा दशहरा के मौके पर गंगा घाटों पर डीएम, एसएसपी ने लगातार दौरा कर श्रद्धालुओं की सुरक्...