लातेहार, अक्टूबर 3 -- बेतला प्रतिनिधि । दशहरा की छुट्टी में पार्क घूमने की मंशा से बेतला आए पर्यटकों को उस समय निराश हो लौट जाना पड़ा,जब बीते बुधवार को पार्क मेन गेट पर तैनात गार्ड चंदन कुमार ने पार्क की सड़कों के क्षतिग्रस्त होने का हवाला दे अगले आदेश तक पार्क पूर्ववत बंद होने की बात बताई।दरअसल पर्यटकों को पूर्व की तरह इसवर्ष भी मॉनसून बाद एक अक्टूबर से पार्क खुलने की पूरी संभावना थी। इसी उम्मीद से कोलकाता के सुमित दास,एसके मंडल,सीआर बनर्जी समेत कई जगहों के पर्यटक सपरिवार बुधवार को बेतला आए थे।पर उन्हें शुक्रवार को भी पार्क नहीं खुलने से सिर्फ निराशा हाथ लगी और वे मायूस हो वन-प्रबंधन को कोसते हुए लौट गए।मालूम हो कि मॉनसून ऋतु वन्य-जीवों का प्रजनन काल होने की वजह से हरेक वर्ष एक जुलाई से 30 सितंबर तक पार्क में पर्यटकों के प्रवेश पर वन निय...