नई दिल्ली, अक्टूबर 13 -- दशहरा की छुट्टी में अगर आप दिल्ली की भागदौड़ से दूर कुछ सुकून भरे पल बिताना चाहते हैं, तो आसपास की खूबसूरत जगहों पर घूमने का प्लान बना सकते हैं। दिल्ली के करीब ऐसी कई जगहें हैं, जहां आपको पहाड़ों की हरियाली, ऐतिहासिक किले, गंगा के घाट और प्राकृतिक नजारों का एक्सपीरियंस मिलेगा। खास बात यह है कि इनमें से कुछ जगहों पर एक दिन की ट्रिप प्लान की जा सकती है, जबकि कुछ जगहों को अच्छी तरह एक्सप्लोर करने के लिए दो दिन रखना भी बेहतर रहेगा। आइए जानते हैं दिल्ली के करीब मौजूद ऐसी 4 जगहों के बारे में, जहां दशहरा की छुट्टी में घूमने जा सकते हैं।1. लैंसडाउन, उत्तराखंड अगर आप दशहरा की छुट्टी में पहाड़ों के बीच सुकून के कुछ पल बिताना चाहते हैं, तो उत्तराखंड का लैंसडाउन सबसे बढ़िया ऑप्शन हो सकता है। यह खूबसूरत हिल स्टेशन अपनी हरियाली...