बस्ती, अक्टूबर 6 -- बस्ती, निज संवाददाता। दशहरा के पर्व पर किसानों को कृषि यंत्रों पर अनुदान पाने का एक और मौका दिया गया है। कृषि विभाग की ओर से विभिन्न योजनाओं के तहत कृषि यंत्र और कृषि रक्षा उपकराणों पर अनुदान के लिए ऑनलाइन बुकिंग शुरू की जाएगी। उप कृषि निदेशक अशोक कुमार ने बताया कि कृषि यंत्रों के लिए बुकिंग सात अक्टूबर को दोपहर 12 बजे से 20 अक्टूबर की रात 12 बजे तक की जा सकेगी। डीडी कृषि ने बताया कि सब मिशन ऑन एग्रीकल्चरल मैकेनाइजेशन योजना के तहत कस्टम हायरिंग सेंटर, कृषि ड्रोन एवं अन्य एकल कृषि यंत्रों के लिए आवेदन किया जा सकेगा। यह भी पढ़ें- कृषि यंत्रों पर अनुदान के लिए करें आवेदन फसल अवशेष प्रबंधन के तहत एकल कृषि यंत्र, त्वरित मक्का विकास कार्यक्रम में बैच ड्रायर, मेज सेलर, राष्ट्रीय खाद्या सुरक्षा मिशन में मिलेट, पार्लर, दलहन मिश...