आगरा, मई 25 -- जनपद में ज्येष्ठ माह के दशहरा स्नान पर्व पर सोमवार को गंगा घाटों पर स्नान करने व धार्मिक अनुष्ठान करने के लिए हजारों की संख्या में श्रद्धालु उमड़ेंगे। प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा को द्रष्टिगत रखते हुए पुख्ता इंतजाम किए हैं। गंगा घाटों तक आवागमन सुचारू रखने के लिए प्रशासन ने मथुरा-बरेली हाईवे पर रूट डायवर्जन लागू किया है। वहीं पुलिस प्रशासन के अधिकारियों ने श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए सलाह दी है कि, स्नान करते समय सावधानी बरतें, गहरे पानी में नहीं जाएं। रविवार की देरशाम से ही सोरों समेत गंगा घाटों पर दशहरा स्नान पर्व पर स्नान करने के लिए श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया है। यह भी पढ़ें- गंगा दशहरा पर रूट डायवर्जन का दिख रहा असर, अनूपशहर मार्ग पर यातायात सुचारू राजस्थान, मध्यप्रदेश, आगरा, मथुरा और आस-पास के जनपदों से...