बुलंदशहर, अक्टूबर 19 -- जिलेभर में मंगलवार को दशहरा पर्व को लेकर पुलिस-प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। जिलेभर में छोटे-बड़े समेत करीब 73 स्थानों पर रावण दहन किया जाएगा। इस दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने को सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। नगर समेत सभी थाना क्षेत्रों में रावण दहन वाले स्थानों पर थाना पुलिस समेत पीएसी के जवान भी तैनात रहेंगे। एलआईयू भी कार्यक्रमस्थल पर सतर्क निगाह बनाए रखेगी। रूट डायवर्जन कर यातायात व्यवस्था बनाए रखी जाएगी। रामलीला मैदान के आसपास घरों की छतों पर भी पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। जिला मुख्यालय में मंगलवार शाम को नुमाईश ग्राउंड पर रावण दहन का आयोजन किया जाएगा। रावण दहन के दौरान कोतवाली नगर के पुलिस बल के अलावा पुलिस लाइन से अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है, जिसमें करीब 10 निरीक्षक, 30 दरोगा, 40 हैड कांस्टेबल, 50 ...