दशहरा-दिवाली पर यूपी से दिल्ली-पंजाब के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान, जानिए शेड्यूल
लखनऊ, सितम्बर 4 -- दशहरा और दिवाली जैसे त्योहारों पर रेलवे यूपी के कई शहरों से होकर दिल्ली, चंडीगढ़ और फिरोजपुर के लिए ट्रेनें चलाने जा रहा है। यह ट्रेनें साप्ताहिक होंगी। अक्तूबर और नवंबर के दौरान चलने वाली इन ट्रेनों से यात्रियों को त्योहार के मौके पर अपनों के बीच जाने में सहूलियत होगी। ट्रेन संख्या 04213/04214 अयोध्या कैंट - दिल्ली के आनंद विहार टर्मिनस - अयोध्या कैंट (द्वि-साप्ताहिक) अयोध्या कैंट से 01 अक्तूबर से 29 नवंबर (गुरुवार और रविवार), आनंद विहार से 02 अक्तूबर से 30 नवंबर (शुक्रवार और सोमवार) को कुल कुल 18 फेरों के लिए चलेगी। यह ट्रेन अयोध्या कैंट से शाम 18:20 बजे चलकर रात 20:45 बजे लखनऊ और सुबह 06:10 बजे आनंद विहार पहुंचेगी। वापसी में आनंद विहार से सुबह 09:00 बजे चलकर शाम 18:20 बजे लखनऊ और रात 22:00 बजे अयोध्या कैंट पहुंचेगी। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.