इटावा औरैया, अगस्त 29 -- इटावा। दशलक्षण महापर्व के अवसर पर उत्तर प्रदेश में बूचड़खानों, शराब की बिक्री पर रोक लगाने की मांग तेज हो गई है। विश्व जैन संगठन के जिलाध्यक्ष आकाशदीप जैन ने मुख्यमंत्री को ई-मेल के माध्यम से पत्र भेजकर 8 से 25 सितंबर तक प्रदेश में विशेष प्रतिबंध लागू करने की मांग की है। पत्र में लिखा गया है कि श्वेतांबर जैन समाज का पर्युषण महापर्व 8 से 15 सितंबर तक मनाया जाएगा, जिसका समापन 15 को संवत्सरी के साथ होगा।

धार्मिक महत्व इसके बाद दिगंबर जैन समाज का दशलक्षण महापर्व 16 से 25 तक आयोजित होगा तथा 25 सितंबर को अनंत चतुर्दशी का पावन पर्व मनाया जाएगा। इन पवित्र दिनों में प्रदेश के सभी बूचड़खानों पर प्रभावी रोक लगाने के लिए आवश्यक निर्देश जारी किए जाएं। इसके साथ ही शराब की दुकानों को बंद रखने और शराब की बिक्री वं सेवन पर रोक लग...