दशरथ मांझी के महापरिनिर्वाण दिवस पर 17 को निकलेगी बाइक रैली
गया, अगस्त 10 -- पर्वत पुरुष बाबा दशरथ मांझी के 19वें महापरिनिर्वाण दिवस पर 17 अगस्त को श्रद्धांजलि स्वरूप मोटरसाइकिल रैली निकाली जाएगी। इसकी तैयारी को लेकर सोमवार को गांधी मंडप में मुसहर भुइया सेवा संघ की बैठक हुई। रैली में जिले के विभिन्न प्रखंडों से बड़ी संख्या में अनुयायी शामिल होंगे। भूसंडा बाला से निकलने वाली रैली को केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी हरी झंडी दिखाकर गहलौर घाट के लिए रवाना करेंगे। वहां बिहार सरकार के मंत्री संतोष कुमार सुमन श्रद्धालुओं का स्वागत करेंगे। इसके बाद श्रद्धालु पैदल मार्च कर समाधि स्थल पहुंचेंगे और दशरथ मांझी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। संघ के राज्य कार्यकारिणी सदस्य ई. नंदलाल मांझी ने बताया कि दशरथ मांझी को भारत रत्न देने की मांग को लेकर 16 वर्षों से रैली निकाली जा रही है। बैठक की अध्यक्षता रामचंद्र मां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.