अलीगढ़, अप्रैल 9 -- अलीगढ़। प्रीमियर नगर के जय शिव मंदिर पर मंगलवार को हनुमान सेवा मंडल ने भावार्थ सहित रामायण पाठ किया। मुख्य यजमान डीएवी इंटर कॉलेज के प्रवक्ता डॉ. कैलाश रावत रहे। मंडल के आचार्य आनंद प्रकाश ने अयोध्या कांड में दशरथ मरण का प्रसंग सुनाया। प्रसंग सुन भक्त भावुक हो गए। आनंद प्रकाश ने बताया कि दशरथ मरण रामायण का सबसे मार्मिक व भावुक प्रसंग माना जाता है। इस अवसर पर पं. विपिन कौशिक, सुधीर शर्मा, एड. विकास गुप्ता, योगेश शर्मा, दीन दयाल कौशिक, विजय गोस्वामी, डॉ. निशा गुप्ता, शशि प्रभा, अंजू वार्ष्णेय, राजू गुप्ता, गिरीश गुप्ता, ज्ञानेंद्र कुमार, मधु शर्मा, अंजलि शर्मा, ऊषा गुप्ता, गीता शर्मा, उत्कर्ष उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.