मुंगेर, मई 12 -- धरहरा, एक संवाददाता। जमालपुर-किउल रेलखंड स्थित दशरथपुर रेलवे समपार फाटक पर मंगलवार की शाम एक बड़ी दुर्घटना टल गयी। जमालपुर-किउल डीएमयू ट्रेन के गुजरने से ठीक पहले एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन बंद हो रहे फाटक को तोड़ते हुए फरार हो गया। घटना के बाद रेलवे कर्मियों और स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार ट्रेन संख्या 63424 के आगमन को लेकर गेटमैन रंजीत कुमार फाटक बंद कर रहे थे।

घटना का विवरण तभी जमालपुर से धरहरा की ओर जा रही सीलबंद पानी की बोतलों से लदी पिकअप वैन तेज गति से पहुंची और फाटक तोड़ते हुए ट्रैक पार कर गई। कुछ सेकेंड की देरी होती तो बड़ा रेल हादसा हो सकता था। स्थानीय लोगों ने पीछा कर वाहन को रोक लिया था, लेकिन चालक चकमा देकर वाहन समेत फरार हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक चालक की उम्र करीब 17 से 18 व...