मुंगेर, मई 31 -- धरहरा, एक संवाददाता। धरहरा प्रखंड क्षेत्र के दशरथपुर चौक पर रविवार को बिजली के डीपी बॉक्स में अचानक आग लग जाने से अफरातफरी मच गई। आग की लपटें उठते देख आसपास के लोग दहशत में आ गए। स्थानीय लोगों ने सूझबूझ दिखाते हुए पास के मकान की छत से बालू फेंककर किसी तरह आग पर काबू पाया। समय रहते आग बुझा दिए जाने से बड़ा हादसा टल गया। घटना की सूचना तत्काल बिजली विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही कनीय अभियंता रोहित कुमार के नेतृत्व में विभागीय कर्मी मौके पर पहुंचे और मरम्मत कार्य में जुट गए। स्थानीय लोगों ने बताया कि आग लगने के दौरान कुछ देर तक इलाके में बिजली आपूर्ति भी प्रभावित रही। यह भी पढ़ें- दशरथपुर चौक पर डीपी बॉक्स में लगी आग, मची अफरातफरी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...